भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान है आज की युवा- मुकेश सिंह चौहान

लखनऊ कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पार्क रोड लखनऊ पर महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छोड़कर शिवा भारती एवं अमित मिश्रा नेतृत्व में कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण के उपरान्त महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज युवा परेशान है। पिछले 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोजगारी की दर है। किसान बदहाल है और इस भीषण ठंड में सड़कों पर संघर्ष करने के लिए विवश है।

भाजपा की सरकार युवाओं और किसानों की सुनने के बजाए पुलिस की लाठियां बरसाकर आवाज दबाने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में सत्ताधारी पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। युवाओं का रूझान कांग्रेस की ओर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें