"गाय बचाने-किसान बचाने" के लिए संकल्पित हैं कांग्रेसजन- अजय कुमार लल्लू


लखनऊ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में परम्परागत तरीके से सेवादल द्वारा ध्वजवंदन व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की 136वीं वर्षगांठ पर सभी कांग्रेसजनों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत ही गर्व का दिन है।
उन्होने कहा कि आजादी के आन्दोलन से लेकर स्वतंत्रता के बाद महात्मा गांधी, इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे महापुरूषों ने अपने खून से इस देश की मिट्टी को सींचा है। योगी गाय माता को गुड़, चना और रोटी खिलाकर फोटो खिंचाते हैं और वायरल करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश की गौशालाओं में योगी सरकार की भ्रष्टाचारी नीति, उदासीनता और गाय माता के खाने-पीने और रखरखाव की उचित व्यवस्था न होने से भूख व ठंड से गाय माता मर रही हैं। कमोवेश पूरे प्रदेश में जितने भी गौशालाएं हैं सब भ्रष्टाचार की चपेट में हैं।
 
 
हमने जब गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा निकाली तो योगी ने पुलिस द्वारा पदयात्रा रूकवाकर कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गयी। ललितपुर से पुलिस ने मुझे लखनऊ लाकर घर में कैद कर दिया और भारी पुलिस की नाकेबन्दी कर दी है। उन्होने कहा कि योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेसजनों ने गाय माता को बचाने और किसानों को बचाने का संकल्प लिया है। हम डरेंगे नहीं, तानाशाही से लड़ेंगे। भाजपा की लेाकतंत्र विरोधी मानसिकता को जन-जन तक पहुंचायेंगे। 
 
ध्वजारोहण के उपरान्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजन ‘कांग्रेस संदेश यात्रा’ निकालकर हजरतगंज(जीपीओ पार्क) स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए प्रदेश मुख्यालय से निकलते ही भारी पुलिस बल द्वारा रोक दिया गया पदयात्रा रोके जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं वरिष्ठ नेताओं की पुलिस से नोंक-झोंक व बहस हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मौजूद पुलिस अधिकारियों से रोेके जाने का कारण बताने व आदेश दिखाने की बात करते रहे। पुलिस अधिकारी न कोई कारण बता पाये और न केाई शासन का आदेश दिखा पाये और यही कहते रहे कि आप माल्यार्पण के लिए प्रतिमा स्थल तक नहीं जा सकते, ऊपर का आदेश है।
 

कांग्रेस स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि- ‘कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी के आन्दोलन एवं किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त बहता है। हमारे स्थापना दिवस पर यूपी में हमें महापुरुषों का माल्यार्पण करने, संदेश यात्रा निकालने से रोका जा रहा है। नेताओं, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद किया जा रहा है। ये लोकतंत्र की हत्या है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें