गैंगेस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे के विरुद्ध की गयी (कुर्की) कार्यवाही

लखनऊ।  गैंगेस्टर विकास दुबे के भाई दीपक दुबे उर्फ दीपू पुत्र रामकुमार दुबे नि0 ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर, वर्तमान पता के-528 इन्द्रलोक कालोनी थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ के विरुद्ध धारा 83 द0प्र0सं0 (कुर्की) की कार्यवाही की गयी। 

थाना कृष्णानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 315,/20 धारा 386/420/467/468/471/171/506 भादवि बनाम 1-विकास दुबे पुत्र रामकुमार दुबे नि0 ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर 2-दीपक दुबे उर्फ दीपू पुत्र रामकुमार दुबे निवासीगण ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर जनपद कानपुर नगर, वर्तमान पता के-528 इन्द्रलोक कालोनी थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ दिनांक 05.07.2020 को पंजीकृत हुआ था। जिसमें अभियुक्त दीपक दुबे उर्फ दीपू वॉछित था, चूँकि अभियुक्त विकास दुबे की मृत्यु हो चुकी है, किन्तु दूसरा अभियुक्त दीपक दुबे उर्फ दीपू पुत्र रामकुमार दुबे उपरोक्त लगातार फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे।

अभियुक्त दीपक दुबे उर्फ दीपू थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ पर उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कुर्की की कार्यवाही चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस उपायुकत-मध्य के नेतृत्व में हरीश सिंह भदौरिया सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर के पर्यवेक्षण में, महेश कुमार दुबे प्रभारी अंनिरीक्षक कृष्णानगर, प्रहलाद सिंह प्रणनि0 बन्थरा, उ0नि0 राजेश यादव चौकी प्रभारी विजय नगर, उ0नि0 आशुतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी सर्राफा जनपद लखनऊ व अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही सम्पन्न हुई।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव