अखिलेश यादव ने दैनिक भास्कर के प्रधान सम्पादक महेश प्रसाद अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दैनिक भास्कर के झांसी संस्करण के प्रधान सम्पादक महेश प्रसाद अग्रवाल के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि दैनिक भास्कर के झांसी संस्करण का कुशल प्रबंधन कर उन्होंने प्रिंट मीडिया में देश के शीर्ष समाचार पत्रो में स्थान दिलाया। बुंदेलखण्ड के सांस्कृतिक सामाजिक विकास में भी उनका योगदान रहा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें