धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से ही धान क्रय किया जाए- मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी मण्डलायुक्त और जिलाधिकारी टीम गठित कर धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्होंने धान खरीद कार्य को पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि धान क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी से किसानों को धान बिक्री के लिए लंबा इंतजार करने को मजबूर होना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों का कम जबकि बिचौलियों के धान की खरीद ज्यादा की जा रही है इसके अलावा कई अन्य समस्याएं बताकर किसानों को परेशान किया जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से ही धान क्रय किया जाए।

योगी ने कृषि उत्पादन आयुक्त तथा खाद्य विभाग को आज शाम तक जनपदवार निरीक्षण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें