राजस्व लेखा के विशेष मरम्मत मद के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उ0प्र0 शासन द्वारा अनुदान सं0-55 राजस्व लेखा के विशेष मरम्मत मद के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों में 07 कार्यों हेतु रू0 99 लाख 9 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-5 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

इन कार्यों में जनपद कानपुर नगर में 01 कार्य, आगरा में 5 कार्य तथा बदायूं का 01 कार्य शामिल हैं। इन कार्यों की कुल स्वीकृत लागत ₹ 1 करोड़ है।

जारी शासनादेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विशिष्टियों एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पादित कराये जाने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिये गये निर्देशों के दृष्टिगत निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें