नमो-नमो मोर्चा पदाधिकारी के द्वारा गरीब एवं बेघर लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरा व अलाव जलवाने का दिया गया आश्वासन
लखनऊ। नमो नमो मोर्चा के सुनील वर्मा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के द्वारा लखनऊ की सड़कों पर निवास करने वाले गरीब मजदूरों रिक्शेवाले अन्य बेघर लोगों को ठंड की रात में ठंडक से बचाने के लिए स्थाई व अस्थाई रैन बसेरा बनाने और हर चौराहों पर अलाव जलाने के लिए संबंध में नगर आयुक्त महोदय नगर निगम लखनऊ को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र प्रेषित किया था जिसके संबंध में नगर आयुक्त नगर निगम महोदय के द्वारा सुनील वर्मा को ऑनलाइन आख्या के माध्यम से हर जोन में दो स्थाई रैन बसेरे संचालित होने के बारे में जानकारी दी गई है और ठंड बढ़ने पर उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार हर चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की जानकारी दी गई है।
इस संबंध में सुनील वर्मा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लखनऊ ने सभी नमो नमो मोर्चा पदाधिकारियों की ओर से नगर आयुक्त महोदय नगर निगम लखनऊ को गरीब मजदूरों के बारे में दिए गए आदेश के संबंध में सभी पदाधिकारियों की ओर से नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को धन्यवाद दिया है।