कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए राशिदा रिजवान को नया प्रवक्ता मनोनीत किया गया

लखनऊ कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा एवं अनवरत पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों के किये जा रहे प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राशिदा रिजवान को शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

राशिदा रिजवान से अपेक्षा की गयी है कि आप सौंपे गये दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के हाथों को मजबूत बनाने एवं पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को प्रचारित-प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगीं।

राशिदा रिजवान के शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ का प्रवक्ता मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें