प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता - अपर मुख्य सचिव सूचना

 




लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। बचाव ही सबसे बेहतर इलाज है। विशेषकर खासकर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चे सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों में जाने से परहेज करें। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोविड संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया है। 

श्री सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों में और अधिक तेजी लाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। औद्योगिक गतिविधियों, जी0डी0पी0 तथा रोजगार बढ़ाने की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में 8.18 लाख से अधिक इकाइयां काम कर रही है। इनमें भी रोजगार के अवसर सृजित करने पर जोर दिया गया है। 

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में निवेश के सम्भावनाओं पर भी बल दिया गया है और उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए निरन्तर आ रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा इन्टरनेशनल ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट की समीक्षा की गयी, जिसमें जुरिक एयरपोर्ट कम्पनी द्वारा जेवर एयरपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया। समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट के ‘‘लोगों‘‘ (प्रतीक चिन्ह) के रूप में प्रदेश के राजकीय पक्षी ‘‘सारस‘‘ का चयन किया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। गन्ना किसानों को अब तक 01 लाख 12 हजार करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। पुरानी चीनी मिलों का आधुनिकीकरण कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए कृतसंकल्प है। उन्हें उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले यह भी सुनिश्चित करा रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान, मूंगफली व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,54,542 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,19,99,031 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1539 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 18,150 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,945 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में अब तक 3,30,778 लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं तथा 3,22,833 लोगों ने अपनी होम आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 1802 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों मंे अपना ईलाज करा रहे हंै। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,44,503 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.39 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,74,724 क्षेत्रों में 4,88,311 टीम दिवस के माध्यम से 3,04,84,645 घरों के 14,85,69,032 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल एक दिन में 4184 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 2,80,554 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव