अब हर कोई ‘बाइस में बाइसिकल‘ ही चाहता है- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में वाराणसी शिक्षक एवं स्नातक सीट तथा झांसी-प्रयागराज खण्ड स्नातक सीट पर जीते समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।

वाराणसी से शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव, झांसी खण्ड स्नातक सीट पर डाॅ0 मान सिंह यादव तथा वाराणसी सीट पर आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है। मान सिंह यादव ने चार बार के भाजपा विधायक यज्ञदत्त शर्मा को पराजित किया है। आशुतोष सिन्हा ने निवर्तमान विधायक केदार नाथ सिंह को शिकस्त दी हैं। 

विधान परिषद के चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत और अपनी हार से बौखलाए भाजपाईयों ने मतगणना में घपले की कोशिश में झांसी की पुलिस पर जानलेवा हमला किया। इन हमलावरों की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसी तरह आगरा में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के विरूद्ध सरकारी तंत्र साजिशों से बाज नहीं आया। हजारों मतपत्र मनमाने तरीके से रद्द कर दिए गए हैं। इससे जनता में भारी आक्रोश है। यह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पराजित करने का षडयंत्र है। इन तरीकों से भाजपा के जीत के दावे अनैतिक और अवांछनीय है।

शिक्षक स्नातक चुनावों में सत्ता के खुले दुरूपयोग, फर्जीवाड़े के बाद भी झांसी से लेकर प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी तक भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। मुख्यमंत्री का भाग्य भी उनके क्षेत्र में काम नहीं आया। जनता ने भाजपा नेतृत्व को बता दिया है कि अब भाजपा से उसका विश्वास उठ गया है। प्रधानमंत्री के प्रति किसान तो आंदोलित हैं ही शिक्षक, स्नातक भी उनको सबक सिखाना चाहता है। अब हर कोई इस राय का हो गया है कि ‘बाइस में बाइसिकल‘ ही उसकी पसंद होगी। 

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें