किसानों के हित में है नया कानून

अमेठी भारत सरकार लखनऊ द्वारा आज अमेठी में परतोष में वार्तालाप ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों से आए पत्रकारों ने हिस्सा लिया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि विकास योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यशाला से इसको बल मिलेगा। लाठर ने कहा कि सरकार किसानों के हित में नए कानून लाई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एम.के.अग्रवाल ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों से किसान की आर्थिक स्थिति बदलेगी और आत्मनिर्भर कृषि का संकल्प पूरा होगा।उन्होंने कहा कि संविदा खेती से देश में कृषि की व्यवस्था को एक नई दिशा मिलेगी।

लखनऊ विशवविद्यालय के ही डॉ. शिवाकर तिवारी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था कि पटरी पर लाने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय समय पर 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान इससे जरूरतमंद लोगों को मदद की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष दुबे ने कहा कि जल्द ही कोरोना की वेक्सिन आ जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीका लगाने की व्यापक तैयारी कर ली गई है। डॉ दुबे ने कहा कि टीका आने के बाद भी कोविड से बचाव को ज़रूरत होगी। उन्होंने लोगों से कोवीड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा। अपर महानिदेशक आर पी सरोज ने कहा कि कोवोड 19 की वेक्सिन को लेकर पत्रकारों को लोगों तक सही सूचना पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीका आने के बाद लोगों की जिज्ञासाएं बढ़ेंगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें