मुरादनगर की दुर्घटना की जांच मुख्यमंत्री ने एस0आई0टी0 से कराये जाने के दिये निर्देश


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद की दुर्घटना की जांच एस0आई0टी0 से कराये जाने के निर्देश दिये हैं। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

बतान चाहेंगे कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बड़ा हादसा हुआ था। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई थी। श्मशान घाट में क्षतिग्रस्त लिंटर का निर्माण गत अक्तूबर में ही पूरा हुआ था। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। मौके पर जमा भीड़ भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने की मांग भी कर रही है। फिलहाल अब इस दुर्घटना की जांच एस0आई0टी0 से कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें