प्रमुख सचिव बी0एल0मीणा पर कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप


लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज लोक भवन के गेट नंबर-3 पर भारी हंगामा हुआ। कर्मचारियों ने प्रमुख सचिव बी0एल0मीणा पर अपने मातहतों के लिए उनसे और अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि बी०एल०मीना अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव हैं और साथ ही साथ समाज कल्याण के भी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी कर्मचारी एकजुट होकर मुख्य सचिव से उनके खिलाफ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत करना चाह रहे थे। पहले भी समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी भी मुख्य सचिव से प्रमुख सचिव के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं।

इससे पहले भी कई मौको पर प्रमुख सचिव पर गाली गलौज व दुर्व्यवहार करने का आरोप लग चुके है। जिसके कारण सभी कर्मचारी एकजुट होकर प्रमुख सचिव हज कमेटी के दफ्तर में आज मीटिंग करना चाह रहे थे लेकिन कर्मचारियों को दफ्तर में घुसने ही नहीं दिया गया, जिससे नाराज कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रमुख सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें