उ0प्र0 किसान कांग्रेस के सभी जोनों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न


लखनऊ। किसान कांग्रेस उ0प्र0 के प्रदेश पदाधिकारियों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय मौजूद रहे।
 
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय ने संगठन को तहसील, ब्लाक एवं पंचायत स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिये एवं अभी तक प्रदेश एवं जिला किसान कांग्रेस के संगठन की समीक्षा भी की। इसके साथ ही किसान कांग्रेस द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उ0प्र0 किसान कांग्रेस दिल्ली में चल रहे तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलन में किसान कांग्रेस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गयी।
 
बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम पाण्डेय ने कहा कि तीन काले कृषि कानून किसानों को भविष्य में उनके खेतों में ही बंधुआ मजदूर बनायेंगे। जिससे किसान का जो मालिकाना हक है और अन्नदाता के गौरव को ठेस पहुंचेगी। उ0प्र0 में आवारा पशुओं की गंभीर समस्या पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि उ0प्र0 में कहीं गौशालाएं हैं तो उनमें भूसा नहीं, चारा नहीं, जिससे गौ माताएं जीर्ण-शीर्ण होकर काल के गाल में समां रही हैं। इसके लिए किसान कांग्रेस को आवारा पशुओं से किसानों को होने वाली समस्याओं को लेकर गांव-गांव जाकर आवाज उठायेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें