चोरी की एक स्कूटी के साथ 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस आयुक्त महोदय लखनऊ द्वारा अपराध वांछित एंव वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में रईस अख्तर, पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) महोदय के कुशल निर्देशन में तथा राजेश श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) एवं सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलींगज के कुशल नेतृत्व में थाना अलीगंज लखनऊ की गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अलीगंज से 02 शातिर वाहन चोरो को चोरी की एक अदद स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया है।
 
थाना अलीगंज लखनऊ क्षेत्र से वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रशान्त सिंह पुत्र प्रमोद सिंह नि0 110/111 निकट अन्ना मार्केट प्रीतिनगर थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ एवं अभिनव उपाध्याय पुत्र माता प्रसाद उपाध्याय नि0 आर0डी0 हॉस्टल निकट दरोगा खेड़ा थाना सरोजनीनगर लखनऊ, मूल पता- ग्राम मिसरौली माफी थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0-22/21 धारा 41/411 भादवि थाना अलीगंज, लखनऊ के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें