04 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर अभियुक्तों को 04 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर महोदय द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तो की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे अभियायन के क्रम मे पुलिस उप आयुक्त संजीव सुमन पुलिस उप आयुक्त पूर्वी एस0एम0 कासिम आव्दी अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन डा0 वीन सिह सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण एंव प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा क्रमश 1- सैनिक नगर के सामने काशाग्रीन जाने वाले मार्ग के मोड से व 2- स्क्वायर बन काम्प्लेक्स के सामने पर मुखवीर खास की सूचना के आधार पर उपनि0 सदरूदीन खा मय हमराह मु0आ0 सतीष कुमार पाण्डेय व का0 रवेन्द्र कुमार द्वारा दो अभियुक्त 1-नीरज कश्यप पुत्र रमेश कुमार निवासी म0नं0 4/452 रजनी खण्ड थाना आशियाना 2- शनि मसीह पुत्र फिलिप मसीह निवासी 3/33 क्रिसचयन कालोनी विक्रमादित्तय मार्ग थाना गौतमपल्ली लखनऊ हाल पता न्यू हैदरगंज अमर मेडिकल स्टोर के सामने थाना ठाकुरगंज लखनऊ को गिरफ्तार किया गया।
 
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से क्रमशः 02 किलो 100 ग्राम व 02 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया व बरामदी के आधार पर क्रमश 1- मु0अ0सं0 28/2021 धरा 8/20 स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम व 2- मु0अ0सं0 29/2021 धारा 8/20 स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो के विरूद विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें