मुरादनगर दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को दी जाएगी 10 लाख रु0 की आर्थिक मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद की दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान किये जाने की घोषणा की है। उन्होंने प्रत्येक आवासहीन प्रभावित परिवार को एक आवास उपलब्ध कराए जाने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री जी ने निर्माण कार्य से सरकारी धन के हुए नुकसान की भरपाई सम्बंधित ठेकेदार तथा अभियंताओं से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस हादसे के अभियुक्तों के विरुद्ध एन0एस0ए0 के तहत भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें