जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया माल्यार्पण

लखनऊ। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में हुआ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय एवं जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
 
 
जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नारद राय पूर्व मंत्री, अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, राजेश यादव, लीलावती कुशवाहा, जगजीवन प्रसाद सभी एमएलसी, अरूण वर्मा, एवं सनातन पाण्डेय पूर्व विधायक ने माल्यार्पण करके जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि दी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें