सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती पर मुख्यमंत्री ने अर्पित की अपनी विनम्र श्रद्धांजलि


लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती पर आज यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आन्दोलन के महानायक थे। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश में स्वतंत्रता आन्दोलन को दिशा दी तथा देश के बाहर आजाद हिन्द फौज का गठन कर युवाओं को स्वाधीनता यज्ञ के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के लिए भारत की स्वाधीनता सर्वाेपरि थी। राष्ट्रधर्म उनका धर्म था। भारत को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराकर सदियों से पीड़ित-प्रताड़ित देश की जनता को एक नई भोर की ओर ले जाने का उन्होंने संकल्प लिया था। आज हर देशवासी उन्हें याद कर रहा है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति का सद्संकल्प उसके जीवन को सफलता की ऊंचाइयों की ओर ले जाता है। नेताजी का स्लोगन ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ एक नारा मात्र नहीं था। यह स्वाधीनता आन्दोलन के साथ देशवासियों को जोड़ने का मंत्र बन गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें