नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

लखनऊ भारत भूमि के राष्ट्र नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की गिनती भारत के वीर सपूतों में की जाती है। आजाद हिंद फौज और आजाद हिंद सरकार बनाकर उन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से विश्व में नई शौर्यगाथा लिख दी थी। सुभाष बाबू पूर्ण स्वराज्य के पक्षधर थे। भारत को महाशक्ति के रूप में देखना उनका सपना था।

यादव ने कहा कि नेताजी में राष्ट्रीयता की उत्कृष्ट भावना थी। उनके नेतृत्व में बलिदानियों की ऐसी टोली बनी थी जिनमें जाति, धर्म क्षेत्र की कोई भावना नहीं थी। उनके जयहिंद के नारे की गूंज से ब्रिटिश साम्राज्य दहल उठा था। नौजवानों के वे प्रेरणास्रोत थे। उनके नाम से ही लोगो में आज भी नए जोश का संचार हो जाता है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें