भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट जारी

भारत में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट हो रही है। यह आज घटकर 1.71 लाख (1,71,686) रह गई है। फिलहाल संक्रमित मरीजों की संख्या भारत के अब तक के कुल संक्रमित मामलों की तुलना में केवल 1.60 प्रतिशत है। 

प्रति मिलियन जनसंख्या पर भारत का केसलोड वैश्विक स्तर पर सबसे कम केसलोड वाले देशों में शामिल है, जो 7,768 है। जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में यह गिनती बहुत अधिक है।

भारत में आज तक कुल मिलाकर 19.5 करोड़ से अधिक (19,50,81,079) जांच की गई है। पिछले 24 घंटों में 7,42,306 जांच की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर कुल संक्रमण दर घटकर 5.50 प्रतिशत हो गई है। देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 29 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक कुल लगभग 30 लाख (29,28,053) लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।

पिछले 24 घंटों में, 10,205 सत्रों में 5,72,060 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया। अबतक 52,878 सत्र आयोजित किए गए हैं। प्रत्येक दिन टीकाकरण वाले लाभार्थियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें