अखिलेश यादव ने ट्रैक्टर पलटने से हुयी मौत पर 2 लाख रू0 की आर्थिक सहायता देने की, की घोषणा

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा जनपद के थाना ताजगंज क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मृत पवन यादव पुत्र पप्पू यादव ग्राम करवाना, थाना ताजगंज, आगरा के आश्रित परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के द्वारा भिजवाने की घोषणा की है।

विगत 31 दिसम्बर 2020 को मृतक पवन यादव जब अपने फौजी चाचा के घर जा रहा था, क्षेत्र की तोरा चौकी पुलिस ने अवैध वसूली के लिए उसे रोका जिससे डरकर बचने के लिए जब उसने ट्रैक्टर को भगाया तो पुलिस ने गोली चला दी। टायर फटने से ट्रैक्टर पलट गया और उसकी मौत हो गई।

पिछले कई दिनों से पुलिस करवाना और उसके आसपास के यादव बहुल गांव में दबिश दे रही है और लोगों का उत्पीड़न कर रही है। अब तक 14 लोगों के जेल भेजा जा चुका है और 200 लोगों को पुलिस ने कार्यवाही के लिए चिह्नित कर रखा है। पुलिस प्रशासन का यह रवैया निन्दनीय है। पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जनता में भारी रोष है।

 

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें