देश में दैनिक नये मामलों की संख्‍या में निरंतर गिरावट जारी, पिछले 24 घंटों में हुए 16,504 पॉजिटिव मामले दर्ज

सतत, सक्रिय और सटीक दृष्टिकोण के कारण देश में कोविड के दैनिक नये मामलों में लगातार गिरावट हो रही है। पिछले 24 घंटों में पूरे देश में 16,504 नये मामले दर्ज हुए हैं। दैनिक मामलों में गिरावट के कारण सक्रिय मामलों की संख्‍या में लगातार गिरावट सुनिश्चित हुई है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 2,43,953 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्‍सेदारी संचयी मामलों की संख्‍या की केवल 2.36 प्रतिशत ही रह गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 3,267 गिरावट होने का पता चला है। देश में अब तक परीक्षणों की संख्‍या कुल मिलाकर 17 करोड़ 50 लाख (17,56,35,761) से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 7,35,978 नमूनों की जांच की गई। भारत के परीक्षण बुनियादी ढांचे में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। आज देश में 2,299 प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं।

पिछले 11 दिनों में 1 करोड़ परीक्षण किये गये हैं। अधिक परीक्षणों के कारण पॉजिविटी दर घटकर 5.89 प्रतिशत हो गई है। बड़ी संख्‍या में मरीजों के ठीक होने और दैनिक नये मामले कम होने के कारण भारत में कोविड के ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्‍या बढ़कर लगभग 1 करोड़ हो गई है। आज तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या लगभग 99.5 लाख (99,46,867) हो गई है। इस कारण मरीजों के ठीक होने की दर 96.19 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 19,557 मरीज ठीक हुए हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव