नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर महोदय के कोतवाली मोहनलालगंज निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे पुलिस कमिश्नरेट-लखनऊ अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सुरेश चन्द्र रावत व सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज प्रवीण मलिक के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक डी0एन0 मिश्रा के नेतृत्व में थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत छेड़खानी से सम्बन्धित अभियोग मु0अ0सं0 21/2021 धारा 354(ख) IPC व 7/8 पाक्सो एक्ट के अभियुक्त लालबहादुर यादव पुत्र शिवकुमार यादव नि0 ग्राम कुड़ौली थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है।
 
अभियुक्त के ऊपर अपने गांव की नाबालिग लड़की को खेत से घर जाते समय रास्ते में छेड़खानी करने का आरोप है। अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरीखेड़ा स्थित टण्डन फार्म के पीछे से थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें