भारत के सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट जारी, सक्रिय मामलों की संख्या 2.5 लाख से नीचे पहुंची


भारत के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है। कुल सक्रिय मामलों संख्या आज 2.5 लाख (2,47,220) से नीचे पहुंच गयी हैं। यह प्रतिदिन नए रोगियों के स्वस्थ होने के मामलों की दर के बढ़ने और मृत्यु दर में कमी आने के कारण सम्भव हुआ है। भारत के वर्तमान सक्रिय मामलों में कुल पुष्टि हुए मामलें केवल 2.39 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 20,923 रोगी स्वस्थ हुए हैं और सक्रिय मामलों में 2,963 की गिरावट आई है।पिछले 37 दिनों से देश में दर्ज किये गए स्वस्थ हुए मामलों की संख्या दैनिक नए मामलों की तुलना में अधिक है। पिछले 24 घंटों में दैनिक नए मामलों की संख्या 18,177 है। जबकि20,923 रोगी स्वस्थ हुए है और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वस्थ हुए रोगियों के मामलों की संख्या में वृद्धि से आज रिकवरी दर में 96.16 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। कुल स्वस्थ हुए मामलों की संख्या 99,27,310 हैं। ठीक हुए मामलों की संख्या और सक्रिय मामलों की संख्या के बीच अंतराल निरंतर बढ़ रहा है और वर्तमान में यह 96,80,090 पर है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव