समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्ण किया गया उनका स्मरण

लखनऊ समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रखर समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका श्रद्धापूर्ण स्मरण किया गया। लखनऊ महानगर स्थित एच पार्क में कर्पूरी जी की आदमकद प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मानना है कि कर्पूरी ठाकुर ने राजनीति में भी सेवा भावना को प्रमुखता दी थी। वह सदा गरीबों के लिए लड़ते रहे। वह दो बार मुख्यमंत्री रहे, लगातार विधायक रहे किन्तु उनका जीवन बेदाग रहा। अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए वे जाने जाते थे। उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श से कम नहीं।


यादव ने हमेशा कहा कि समाजवादी पार्टी ने सामाजिक न्याय की अवधारणा के समर्थन में जातीय जनगणना की मांग की है। इससे जनसंख्या के अनुपात में सभी को अधिकार और सम्मान मिल सकेगा। भाजपा आरक्षण के साथ साजिश कर रही है। समाजवादी पार्टी ने 17 जातियों को भी एस.सी. की सुविधाएं देने का प्रयास किया था। समाजवादी पार्टी की सरकार में गरीबों, दलितों तथा समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर तमाम सुविधाएं दी गई थीं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें