भारत में महामारी से ठीक होने (रिकवरी) की दर हो गई 97 प्रतिशत

कोविड-19 महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि से भारत की (रिकवरी) दर लगभग 97 प्रतिशत हो गई है। भारत की रिकवरी दर पूरी दुनिया में सबसे उच्च रिकवरी दर में से एक है। कुल 1,03,73,606 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 14,301 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 
देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज घटकर 1.75 लाख (1,73,740) से कम रह गई है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या, देश के कुल पॉजिटिव मामलों का मात्र 1.62 प्रतिशत है। सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट के राष्ट्रीय रूझान के अनुरूप 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय मामलों की संख्या 5,000 से कम दर्ज की गई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें