उत्तर प्रदेश में भाजपा और AIMIM का हो चुका है 'अवैध गठबन्धन' - संजय सिंह



भाजपा के सांसद साक्षी महाराज द्वारा  दिए गए बयान  पर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा उत्तर प्रदेश में दो एआईएमआईएम चुनाव लडेगी एक ओवैसी के नेतृत्व में और एक योगी के नेतृत्व में।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी और योगी का अवैध गठबंधन हो चुका है जिसका खुलासा भाजपा के एक जिम्मेदार सांसद ने किया है इसके बारे में आदित्यनाथ जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए की ये कैसा मिलाजुला खेल खेल रहे हैं?

उन्होंने कहा भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है दरअसल वो ओवैसी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं। इसका सच क्या है उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है भाजपा को इस अवैध गठबंधन का सच जनता को बताना चाहिए।

संजय सिंह ने यह बताया कि भाजपा के सांसद ने यह भी कहा की ओवैसी ने बिहार में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, बंगाल में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भी योगी और ओवैसी मिलकर चुनाव लड़ेंगे भाजपा जनता को गुमराह करके वोट पाना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश की जनता योगी जी से पूछना चाहती है कि आखिर भाजपा सांसद के बयान  का सच क्या है ?  भाजपा की यह घिनौनी राजनीति जनता के सामने आनी चाहिए।

संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी जी औवेसी को उत्तर प्रदेश में रैली करने देते है लेकिन आम आदमी पार्टी को अपने सरकारी स्कूल भी नहीं देखने दे रहे है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें