भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी बैठक में कल पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर होगी मंत्रणा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी बैठक में कल पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर मंत्रणा होगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 3 जनवरी को दोपहर 2 बजे से पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारी बैठक होगी। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की उपस्थिति में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों पर चर्चा होगी।