भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ सर्कल एवं शान्ति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद लोगों को बांटे गए कंबल

लखनऊ। लोहिया संस्थान में, जहां अपने मरीजों के साथ तीमारदार अलग अलग जगहों से आते हैं और अनेकानेक परेशानियों का सामना करते है। उन्हें कंबल देकर जनसेवा का कदम उठाया गया है। लोहिया संस्थान, गोमती नगर में विशाल दि फूडमैन के साथ कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि के रूप में कतिपय अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके साथ-साथ मिथिला मंच लखनऊ के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार झा, विनोद कुमार झा, मनोहर कुमार मनु, तन्मय प्रदीप, युवा अधिवक्ता तथा मुख्य ट्रस्टी, शान्ति फाउंडेशन ट्रस्ट, शैलेन्द्र सिंह, पत्रकार दिल्ली प्रेस, शिक्षा विभाग संजय सिंह, संयुक्त निदेशक, लोहिया अस्पताल के साथ ललिता प्रदीप एवं को-ट्रस्टी भी कंबल वितरण के इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

प्रसादम सेवा के नाम से "हंगर फ्री भारत" की परिकल्पना करने वाले विशाल हृदय विशाल, जिसे "Foodman Of India" के नाम से जाना जाता है, के अपार सहयोग से तीमारदारो को कंबल वितरित किए गए।

भारतीय स्टेट बैंक तथा शान्ति फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में कंबल वितरण का कार्यक्रम अभी एक सप्ताह और चलेगा। इस कड़ी में मोहनलालगंज के नंदौली गाँव में आगामी 10 जनवरी 2021 को कंबल वितरण किया जाएगा। साथ ही आज रात सड़कों पर भी विवरण पुनः किया जाएगा।

शान्ति फाउंडेशन ट्रस्ट एक रजिस्टर्ड चैरिटीबल संस्था है, जो खेल और शिक्षा को बढ़ावा देती है। महिला हॉकी इसका "फ्लैग्शिप कार्यक्रम" है। भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ सर्कल तथा शान्ति फाउंडेशन ट्रस्ट ने इस कड़ाके की ठंड में भी अपने साथियों के साथ गरीबो तथा जरूरतमंद लोगो को कंबल बांटने का निर्णय किया है।

अजय कुमार खन्ना, मुख्यमहाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ सर्कल की प्रेरणा से कॉर्पोरेट सोशल रेस्पाॅन्सिबिलिटी (CSR) के  अन्तर्गत शान्ति फाउंडेशन ट्रस्ट को अपेक्षित संख्या में कंबल उपलब्ध कराने का निर्णय सामाजिक हित में लिया। शान्ति फाउंडेशन द्वारा इस क्रम में 300 कंबल वितरण का कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव