लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों को किया गया सील

लखनऊ लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश द्वारा लखनऊ शहर में किये गये अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में आज आशू सिंह व अन्य, ए.के. कन्स्ट्रक्शन द्वारा निकट शुक्ला चौराहा, नहर रोड जानकीपुरम, लखनऊ में अवैध रूप से रो-हाउसिंग का निर्माण किया जा रहा था, उक्त अवैध निर्माण को पूर्व में भी सील किया गया था, परन्तु सील तोड़कर निर्माण कार्य किये जाने पर अधिशासी अभियन्ता (प्रवर्तन), जोन-5 के.के बंसला के नेतृत्व में क्षेत्रीय अभियन्ता, प्राधिकरण पुलिस व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता पुनः सील किया गया
इसके अलावा आफताब सईद खां व फखरूद्दीन दाऊद द्वारा 172/167, पत्थर वाली गली, नई बस्ती, मशकगंज, लखनऊ पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से लगभग 1400 वर्गफुट क्षेत्रफल में अवैध निर्माण किये जाने पर विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास द्वारा सील किये जाने के आदेश दिये गये थे, उक्त के क्रम में अधिशासी अभियन्ता-प्रवर्तन, कमलजीत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय अभियन्ता, प्राधिकरण पुलिस व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता सील किया गया
 

साथ ही साथ पंकज जायसवाल द्वारा भूखण्ड संख्या 4/15 व 4/16, सेक्टर-4, गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अनाधिकृत रूप से अवैध निर्माण किये जाने पर विहित प्राधिकारी श्रीमती ऋतु सुहास द्वारा सील किये जाने के आदेश दिये गये थे। उक्त के क्रम में अधिशासी अभियन्ता प्रवर्तन, जोन-1 अवनीन्द्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय अभियन्ता, प्राधिकरण पुलिस व क्षेत्रीय पुलिस बल की सहायता से सील कर उचित कार्यवाही की गयी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें