राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भोले के दरबार में की प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नववर्ष की शुरुआत मनकामेश्वर मंदिर पर दर्शन-पूजन करके की। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगल कामना की और महंत देव्या गिरि से आशीर्वाद भी लिया।
उन्हें प्राइमरी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए जारी आम आदमी पार्टी के सेल्फी विद स्कूल अभियान के बारे में बताया। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्षों के कारण आज प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जनहित के मुद्दों पर चर्चा शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में राजनीति के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने के लिए आई है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल और मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी भी मौजूद रहे।