कारपोरेट की पक्षधर है भाजपा सरकार- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज नववर्ष 2021 पर मंगल कामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष 2021 के लिए सभी देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है और सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में बहुमत दिलाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होने को कहा।

अखिलेश यादव से आज बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर नए वर्ष की बधाई दी। सभी ने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा दिया। पार्टी मुख्यालय में हर्षोल्लास का वातारण था। गीत संगीत के साथ अखिलेश को नए वर्ष के लिए दुआएं मिल रही थी। लोग कह रहे थे, आततायी भाजपा सरकार से अगले वर्ष अखिलेश जी ही छुटकारा दिलायेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र बचाने का आखिरी चुनाव अगले वर्ष 2022 में होना है। भाजपा को हराने का अंतिम अवसर है। भाजपा झूठ पर शोध करती है और नफरत फैलाती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता को सच्चाई बतानी है और समाजवादी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताना है। उन्होंने कहा कि मंहगाई बढ़ गई है। सरकार किसानों को बहका रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार भी 6 हजार रूपए देती थी। किसानों को बाजार के सहारे पर नहीं छोड़ा जा सकता है। भाजपा सरकार कारपोरेट की पक्षधर है, इसीलिए किसान विरोधी तीन कानून बनाकर उसे बर्बाद करने का षड़यंत्र रचा है जिसके विरोध में किसान आक्रोशित है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव