पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी मुख्यालय में सादगी के साथ मनाया गया

लखनऊ। महिला सषक्तीकरण की प्रतीक और कन्नौज से पूर्व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में सादगी के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। बड़ी संख्या में आई महिलाओं, पार्टी नेताओं तथा संत समाज के लोगों ने डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जीवन में सफलता एवं यशस्वी होने की शुभकामनाएं दी।
 
कन्नौज से आए पृथ्वीनाथ सपेरा ने बीन की धुन से अभिनंदन किया तो कई लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विशिष्ट उपस्थिति रही। लखनऊ और प्रदेश के अन्य जनपदों में भी डिम्पल के जन्मदिन पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। खासतौर पर इस बात का स्मरण किया गया कि डिम्पल की प्रेरणा से ही वूमेन पावर लाइन 1090 स्थापित हुई थी।
 
  
महिलाओं के बीच डिम्पल की लोकप्रियता की मिसाल कायम हुई है। केक काट कर तथा गरीबों को कम्बल-वस्त्र तथा फल-भोजन बांट कर डिम्पल यादव के दीर्घ जीवन की कामना की गई। पूजा यादव, महानगर अध्यक्ष महिला सभा वाराणसी, ने डिम्पल यादव को बाबा काशी विश्वनाथ का प्रसाद, चंदन व मां अन्नपूर्णा की चुन्नी, उनका धान एवं पशमीना का अंगवस्त्र भेंट किया। अखिलेश यादव को उन्होंने रूद्राक्ष की माला भेंट की। महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन एवं डाॅ0 नीतेन्द्र सिंह यादव कानपुर ने गरीबों के लिए दो दर्जन साइकिलें भेंट की। कानपुर के महंत हरिओम शुक्ला उर्फ हरिदास महाराज ने भी आशीर्वाद देते हुए डिम्पल को जीवन में असीम सफलता की शुभ कामना की।
 
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें 351 सीटें जीतने का लक्ष्य प्राप्त करना है। अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक होगी। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना है। भाजपा जनता को गुमराह करने की साजिश बतौर राजनीतिक हथियार इस्तेमाल करती है। वैक्सीन का प्रचार भी ऐसे किया जा रहा है जैसे भाजपा की वैक्सीन बनी है। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची दुरूस्त कराने और छूटे हुए नाम जुड़वाने पर विशेष ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।
 
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के लिए भाजपा राज सर्वाधिक निराशापूर्ण रहा है। इनके साथ दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चारों ओर हताशा तथा कुण्ठा का वातावरण है। भाजपा संरक्षित अपराधियों का धंधा बेखौफ चल रहा है। ‘ठोक दो, राम नाम सत्य कर दो!‘ का नारा लगाने वाले मुख्यमंत्री विफल हो चुके हैं। अब उनके राम राज से जनता त्रस्त है। किसान आंदोलन पर है और नौजवान बेरोजगारी की यंत्रणा झेल रहे है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें