तीन शातिर लुटेरों को मोबाइल, नगद व अवैध तमंचे के साथ किया गया गिरफ्तार


लखनऊ। पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर महोदय के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रवि कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सुरेश चन्द्र रावत व सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण मलिक महोदय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक डी0एन0 मिश्रा के नेतृत्व में थाना मोहनलालगंज पुलिस द्वारा तीन शातिर लुटेरों की गिरफ्तारी की गयी है।
 
अभियुक्तगणों के पास एक अदद लूट का मोबाइल, 3300 रु0 नकद, एक अदद तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस एवं लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्प्लैण्डर प्लस वाहन सं0 UP32HE-3585 बरामद किया गया है। अभियुक्तगणों द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तरगांव निवासी अश्वनी कुमार से भागूखेड़ा सिसेण्डी रोड पर मोबाइल फोन व नगद 600 रूपये लूटा गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-29/2021 धारा 392/411 IPC पंजीकृत है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के लूट के अपराधी हैं। अभियुक्तगणों द्वारा बन्थरा थाना क्षेत्र में भी लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तगणों को मुखबिर की सूचना पर सिसेण्डी तिराहे के पास से समय करीब 8.30 बजे सुबह थाना पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें