अखिलेश यादव ने दो युवाओं को कम्प्यूटर साइंस में उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन के लिए लैपटाप देकर किया सम्मानित



लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सलेमपुर देवरिया के दो युवाओं को कम्प्यूटर साइंस में उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन के लिए लैपटाप देकर सम्मानित किया।

सलेमपुर देवरिया के ग्राम रक्सा निवासी सूर्य प्रकाश यादव ने लुधियाना पंजाब से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया है। इसी जनपद के दोगारी (रक्सा) निवासी अपर्णा यादव ने रूड़की से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक किया है। उनके भाई रमेश यादव ने लैपटाप ग्रहण किया।

अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार के कार्यकाल में मेधावी छात्रो को 18 लाख से ज्यादा लैपटाप दिये थे। सरकार न रहने के बावजूद हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी लैपटाप दिए गए। इसके अतिरिकत अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप दिए जाने का क्रम अभी भी जारी है।

भाजपा सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में भी युवाओं को लैपटाप देने तथा शिक्षा संस्थाओं में वाईफाई सुविधा देने का वादा किया था पर चार साल हो गए कहीं किसी को सुविधा नहीं मिली।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें