फर्जी विधान सभा पास, वाहन पर लगा कर प्रयोग करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। पुलिस उप आयुक्त प0 व अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला व प्रभारी निरीक्षक तालकटोरा के नेतृत्व में थाना तालकटोरा पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त रंजीत यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी त्रिलोकपुर भदेशवा थाना मोहनलालगंज लखनऊ हालपता सी-1451 राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ 23 वर्ष को एमआईएस चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त रंजीत यादव द्वारा कूटरचना कर फर्जी विधान सभा पास बनाकर वाहन पर लगाकर प्रयोग किया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में जांचोपरान्त थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 10/21 धारा 420/467/468/471 IPC पंजीकृत किया गया

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें