भाजपा सरकार के इस जानलेवा अपराध को माफ नहीं करेगी जनता- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मसान स्थल पर दो दर्जन से ज्यादा मौतें विचलित करने वाली हैं। अक्टूबर में बनाई गई छत जनवरी में ढह गई। भाजपा राज में भ्रष्टाचार की यह निंदनीय घटना है जिससे सरकार अपने दाग नहीं बचा सकती है।
 
अब यह बात तो साफ हो गई है कि 16 लाख की दलाली खाकर सत्ता दल के बड़े लोगों ने 25 जिंदगियां निगलने वाली मौत की छत का टेण्डर किया था। इसके उद्घाटन के शिलालेख पर मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री का नाम अंकित हैं। भाजपा सरकार के इस जानलेवा अपराध को जनता माफ नहीं करेगी। 
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टालरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार मुरादनगर, गाजियाबाद के साथ पूरे राज्य में भ्रष्टाचार में सराबोर है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के मुरादनगर की दर्दनाक घटना की जांच के लिए समाजवादी पार्टी की 10 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, जो 7 जनवरी 2021 को मुरादनगर जाकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देगी तथा दुर्घटना की जांच करेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव