'जयहिंद फाउंडेशन' के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की 'आप' पार्टी की सदस्यता


लखनऊ। आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज सांसद एवं यूपी प्रभारी माननीय संजय सिंह ने 'जयहिंद फाउंडेशन' समेत कई अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोगों को पार्टी में शामिल किया।प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर स्वदेश कुमार कोरी ने माननीय संजय सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी 2022 में प्रदेश की जनता को 'आप' के रूप में एक मजबूत विकल्प देगी। प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मामले में देश में अग्रणी बनाएगी और प्रदेश का दिल्ली की तर्ज पर विकास करेगी।नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपना आदर्श मानने वाले वाले जयहिंद फॉउंडेशन के इलाहाबाद के प्रमुख प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में फॉउंडेशन के सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में शारिक मसूद खान, सुधीर श्रीवास्तव, वसीम अहमद, अनुज श्रीवास्तव, अंशु मिश्र, दीपेश श्रीवास्तव, सुमित मिश्र, मसूद अतहर, गिरीश चौधरी, मो0 रशीद, मो0 इमरान रजा, अशरफ अली, अरशद अब्बास, निहाल अहमद, सहादत हुसैन, रवी जायसवाल प्रमुख हैं। पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष शादाब राइन के नेतृत्व में उपाध्यक्ष शिवम मौर्या के साथ कई प्रमुख समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें