भाजपा की साजिश का परिणाम लाल किले की घटना, दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा- संजय सिंह

 

दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर मोदी-योगी सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला। 26 जनवरी को लाल किले पर हुई घटना को भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताते हुए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि तीनों कृषि कानूनों को किसान नेता डेथ वारंट बता चुके हैं, मगर केंद्र सरकार अपने चार पूंजीपति मित्रों को खुश करने के लिए इन्हें वापस न लेने का जिद ठाने बैठी है।
 
संजय सिंह ने कहा कि बहुत ही अफसोस और पीड़ा का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके नेताओं ने पिछले 70 दिनों के किसान आंदोलन में देश के अन्नदाताओं को गद्दार बताने का काम किया। उन्हें देशद्रोही, आतंकवादी और पाकिस्तान परस्त बताया गया। उनके ऊपर लाठियां चलवाईं, आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें करवाईं। उनकी एनआईए से जांच करवाई। उनकी संपत्ति की जांच करवाने का काम किया। यह सब कुछ करके मुंह की खा चुके भाजपाई अब खुलेआम उनके ऊपर हमले करवा रहे हैं। आलम यह है कि किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे राकेश टिकैत को रो-रोकर अपनी व्यथा कहनी पड़ी।
 
उन्होंने मंच से बताया कि लोनी के भाजपा विधायक ने अपने लोगों के साथ उनके साथ ही किसानों पर हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि हद तो यह है कि जब किसान नेता इसकी शिकायत थाने में करने पहुंचे तो योगी की पुलिस ने केस तब दर्ज नहीं किया। संजय सिंह लाल किला तिरंगा की जगह अन्य झंडा लगाने वाले व्यक्ति की तस्वीरें मीडिया कर्मियों के आगे पेश कीं और उसे भाजपाई बताया। कहा, 26 जनवरी को नौ रूट पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति किसान संगठनों ने ली। 7 रूट पर रैली शांतिपूर्ण ढंग से निकली मगर दो रूटों पर इसमें अराजक तत्व घुस गए। संजय सिंह बोले, लाल किले का अपमान करने वाले कोई और नहीं, भारतीय जनता पार्टी के लोग हैं। यह पूरी घटना भारतीय जनता पार्टी की साजिश थी। 
 
भारतीय जनता पार्टी ने लाल किले पर हमला करवाया। कहा, लाल किले का अपमान करने वाला भारतीय जनता पार्टी का नेता है। वह भारतीय जनता पार्टी के लोगों के लिए काम करता है और उसकी फोटो देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल के साथ है। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना के रूप में देश के स्वाभिमान और सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसलिए बीजेपी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। उन्होंने किसानों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर पहुंचा।
 
उन्होंने किसान नेताओं के इस आंदोलन को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। मोदी-योगी सरकार इस आंदोलन को जितना दबाने की कोशिश कर रही है उतना ही है व्यापक होता जा रहा है। अभी वक्त है, केंद्र सरकार इन काले कानूनों को वापस ले ले। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता और हर नेता इस आंदोलन में किसानों के साथ खड़ा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें