यूथ कांग्रेस ने शुरू किया नौकरी संवाद, प्रदेश मुख्यालय से की अभियान की शुरुआत

लखनऊ। युवा कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन नौकरी संवाद की शुरुआत की। नौकरी संवाद में प्रदेश भर से आये नौजवानों ने अपनी व्यथा बताई। युवा कांग्रेस नौकरी संवाद के जरिये पूरे प्रदेश में बेरोजगार नौजवानों के बीच जाकर ब्लाक स्तर पर नौकरी संवाद करके नौजवानों को जोड़ेगी। युवा कांग्रेस इस अभियान के तहत गांव-गांव बेरोजगारों को जोड़ेगी।

बेरोजगारों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए युवा दिवस और काँग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर उ0प्र0 युवा कांग्रेस द्वारा आज से नौकरी संवाद अभियान प्रारंभ किया गया। इस अभियान के द्वारा यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश के करोड़ो बेरोजगार युवाओं से मिलकर उनसे जुड़ने का संकल्प लिया।

इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में जाकर बेरोजगार नौजवानों को जोड़ेंगे और युवाओं की शक्ति को संघठित करके उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाने के संकल्प पर कार्यरथ होंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जो उत्तर प्रदेश कभी अपनी युवा शक्ति की वजह से भारत का केन्द्र बिन्दु हुआ करता था आज कई दशक की निकम्मी सरकारों की वजह से बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी बन गयी है।

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में जहाँ एक तरफ लाखों युवा अपनी नौकरियों में चयन का इंतजार कर रहे हैं वहीं करोड़ों युवा किसी भी तरह के रोजगार पाने से वंचित हैं। उन्होने कहा कि आज किसानों से ज्यादा बेरोजगार युवा बेरोजगारी के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। संकल्प पत्र में किये गये वादे को पूरा करने में योगी सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश के युवाओं में चारों तरफ हताशा है। प्रदेश की युवा शक्ति तिल-तिल करके अपना जीवन जीने को अभिशप्त है।

इसके साथ ही नौकरी अभियान प्रोग्राम लॉन्चिंग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की स्थिति यह है कि जनता शमशान से लेकर मंदिर तक कहीं भी सुरक्षित नहीं है। बदायूं में 50 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या की घटना भी इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है बदायूं में घटना और हाथरस कांड में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कानून व्यवस्था को जनता के सामने नंगा कर दिया है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव