गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा संचालित "समर्पण" वृद्ध जन परिसर में डॉ एस.सी.राय हाल का किया गया लोकार्पण

लखनऊ। गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा संचालित "समर्पण" वृद्ध जन परिसर में आज प्रदेश के विधि मंत्री माननीय ब्रजेश पाठक ने पदमश्री डॉ एस. सी. राय हाल का लोकार्पण अपने हाथों से किया। इस मौके पे पाठक ने कहा कि उन्हें यहाँ बुजुर्गों का ढेरो आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उन्हें यहाँ आकर बेहद खुसी प्राप्त हुई। मंत्री ने पूरे परिसर को घुमा और सभी सुविधाओं की सराहना की। मंत्री ने सभी बुजुर्गो का हालचाल जाना।
 
उन्होंने समर्पण वरिष्ठ जन परिसर का संरक्छक बनने का प्रस्ताव भी स्वीकार कर लिया। मंत्री का स्वागत संस्था के मुख्य संयोजक मेजर वी.के.खरें ने माला पहना के किया, इस मौके पे संस्था के परामर्शदाता, आशुतोष चौबे, डॉ.ऐ.पी.शुक्ला, जे.पी सिंह, न्यायमूर्ति ऐ.के.श्रीवास्तव,आर.एस.राठौर आदि ने भी उनको पुष्प भेट किये। मंत्री ने परिसर को हर मदद करने का ऐलान भी किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें