कांग्रेस संदेश पदयात्रा में "गाय बचाओ-किसान बचाओ" कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने का किया गया प्रयास

लखनऊ। महानगर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश पदयात्रा की शुरुआत आज उदयगंज स्थित डायमण्ड डेरी से हुई। पदयात्रा के शुरू होते ही आगे बढ़ने पर भारी पुलिस बल द्वारा कांग्रेसजनों को बलपूर्वक रोका गया। काफी देर तक धक्का-मुक्की के उपरान्त पुलिस अधिकारियों के बीच-बचाव करने पर पदयात्रा में शामिल कांग्रेसजनों को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने सम्बोधित करते हुए पदयात्रा का समापन किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गौ माता को बचाने और किसानों को बचाने के लिए विगत 26 दिसम्बर से लगातार संघर्ष कर रही है और योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा पदयात्रा को बलपूर्वक लाठी और डण्डे के बल पर रोकने का प्रयास किया जाता है। उन्होने कहा कि आज जिस प्रकार पदयात्रा रोकी गयी है, यह योगी सरकार के दमनात्मक कार्यवाही की इंतिहा है।

उन्होने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर राजधानी में पूरी तरह अघोषित आपातकाल पुलिस प्रशासन द्वारा लगा दिया गया है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी जगह-जगह बड़ी-बड़ी बैठकें और रैलियां कर रही है वहीं कांग्रेस पार्टी के आयोजन पर पुलिस के बल पर रोकने का प्रयास करती रहती है। यह लोकतंत्र की हत्या है। लोकतंत्र में सभी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी अपने संवैधानिक अधिकारों को लेकर गाय बचाओ-किसान बचाओ कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाती रहेगी और जब तक गौ माता की सुरक्षा और किसानों की समस्याएं दूर नहीं हो जाती कांग्रेसजन संघर्ष करते रहेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव