एक शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ। थाना आशियाना पुलिस टीम द्वारा एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी। पुलिस आयुक्त डी0के0 ठाकुर महोदय द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उप आयुक्त पूर्वी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण एंव प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के निर्देशन में थाना स्थानीय पर वादी निवासी आशियाना थाना, जनपद लखनऊ द्वारा इस सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था।

शाम वादी की पुत्री उम्र करीब 5 वर्ष जो घर के बाहर खेल रही थी, कि उसी समय अग्रहरि पुत्र सत्य प्रकाश नि0 मकरही चौराहा थाना आलापुर जिला अम्बेडकर नगर द्वारा वादी की पुत्री के साथ बुरा काम किये जाने की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 31/2021 धारा 376 ए बी भा0द0वि0 व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट एंव 3 (2) (5)एस0सी0 एस0टी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था। विवेचनाधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के निर्देशन में टीम बनाकर अभियुक्त की गिरफतारी हेतु निर्देश प्राप्त हुआ।

इस क्रम में थाना अशियाना लखनऊ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 31/2021 धारा 376 ए०बी० भा0द0वि0 व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट एंव 3 (2) (5)एस0सी0 एस0टी0 एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त गिरधारी अग्रहरी पुत्र सत्य प्रकाश नि0 मकरही चौराहा थाना आलापुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 30 वर्ष है को थाना आशियाना क्षेत्र तोदीखेडा मोड के पास से गिरफतारी में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्त पूर्व में अपने ठेकेदार की हत्या के जुर्म में मु0अ0सं0 215/2009 धारा 302 भा0द0वि0 थाना सोहना गुरूग्राम राज्य हरियाण के मुकदमें में न्यायालय से 9 वर्ष की सजा काट चुका है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें