पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिड़ी और मकर संक्रान्ति पर्व पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिड़ी और मकर संक्रान्ति पर्व पर बधाई देते हुए सभी देशवासियों के सुखसमृद्धि की कामना की है। यादव ने कहा कि ये दोनों पर्व सामूहिक रूप से परस्पर सहयोग और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं।
 
लोहिड़ी खेतों से निकल कर घर के आंगन में सुख-समृद्धि बिखेरने वाला त्योहार है।मकर संक्रान्ति पर्व भी इसी तरह धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना को पुष्ट करता है। इस पर्व से कृषि जीवन की तमाम उम्मीदें एवं खुशियां भी जुड़ी हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव