सुप्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 नरेन्द्र चंचल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।



भजन सम्राट नरेंद्र चंचल (80वर्ष) पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। आज 22 जनवरी 2021 को दोपहर करीब 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें