उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी सदस्य वार्ड के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न


 
लखनऊ राजधानी लखनऊ की उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी के सदस्य, वार्ड के अध्यक्ष एवं लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार हुई इस बैठक में विधायक मोती नगर विधानसभा दिल्ली विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल के साथ संपन्न हुई।

बैठक में महानगर अध्यक्ष लखनऊ अमित श्रीवास्तव त्यागी उपस्थित हुए बैठक की अध्यक्षता उत्तर विधानसभा की अध्यक्ष किश्वर जहां ने की बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में कैसे रणनीति बनाई जाए। इस पर चर्चा हुई संगठनात्मक विषय पर चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी अपने किए गए कार्यों और अपनी नीतियों के द्वारा उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में उतरने जा रही है और जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
 
इन सब बातों की चर्चा करते हुए संगठन को और गतिशील एवं मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा हुई। विधायक मोती नगर विधानसभा दिल्ली विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल ने आगामी पंचायती चुनाव में लड़ने और जीतने के लिए सभी उपस्थित साथियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। जिसपर सभी साथियों ने एक स्वर में सहमति जताई। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और सभी साथियों ने पंचायती चुनाव में आम आदमी पार्टी को जिताने का संकल्प लिया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें