एक शातिर जिलाबदर अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस आयुक्त महोदय लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के कुशल नेतृत्व मे थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा एक शातिर जिलाबदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना मड़ियांव पुलिस टीम को मुखविर खास से सूचना मिली कि जिलाबदर अभियुक्त अकबर खान पुत्र मुनव्वर खान जो इस समय अपने घर है। इस सूचना पर थाना मड़ियांव पुलिस टीम द्वारा जिलाबदर अभियुक्त अकबर खान पुत्र मुनव्वर खान निवासी सईद के किराए का मकान ग्रा0 काकौली थाना मड़ियाँव लखनऊ को घर के समीप से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अकबर खां को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की सीमाओ से 6 माह के लिए निष्कासित किए जाने का आदेश पारित किया गया था

उक्त आदेश को अकबर खान को तामील कराया गया था जिलाबदर अपराधी द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया, जो कृत्य धारा 10 यू0पी0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम का दण्डनीय अपराध है। अभियुक्त पर अभियोग पंजीकृत कर मु0अ0सं0-23/21 धारा 10 यू0पी0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम थाना मड़ियांव लखनऊ के तहत विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें