बदायूं की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के दिये निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बदायूं की घटना का संज्ञान लेते हुए घटना के अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये हैं। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ए0डी0जी0, बरेली जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने यू0पी0एस0टी0एफ0 को इस घटना की विवेचना में सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इस मामले में मंदिर के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। जिसके बाद से दो आरोपी की गिरफ्तारी यूपी पुलिस ने कर ली लेकिन मंदिर का महंत अभी तक फरार है।

सूचना के मुताबिक रविवार को बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। इसके बाद मृतका के परिजन ने इस मामले में मंदिर के महंत और उनके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें