आयुक्त, देवीपाटन मण्डल ने तहसील इकौना का निरीक्षण कर फरियादियों की शिकायतों का समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश

श्रावस्ती। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने इकौना तहसील का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हे गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने नाजिर पटल का निरीक्षण किया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बाबू लाल की सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया। आईजीआरएस लम्बित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का निर्देश दिया। खतौनी पटल के निरीक्षण के दौरान किसान केशव राम निवासी महादेइया ने खतौनी लेने आये से भी बात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस रुम में फर्श की मरम्मत व और बेहतर प्रकाश व्यवस्था हेतु निर्देश दिया।

आयुक्त ने किसानो के लम्बित पड़े वरासत पर भी आवश्यक कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया। आयुक्त द्वारा संग्रह अनुभाग का निरीक्षण करने के दौरान आर0सी0 वसूली की भी जानकारी ली। तहसील में बने पुरुष एवं महिला प्रशाधन में और बेहतर साफ-सफाई तथा मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इस दौरान आयुक्त ने एसडीएम न्यायालय पर विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा समय से वादों का निस्तारण करने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया।

आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस, थाना दिवस, जनता दर्शन एवं आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी गम्भीरता से ले और समय-सीमा के अन्तर्गत उनका निराकरण भी सुनिश्चित करें। ताकि फरियादियों को इधर-ऊधर दौड़ भाग न करना पड़ें। आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि आगामी 25 जनवरी को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। उसकी समस्त तैयारियां पूर्व से ही कर ली जाए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें